Saturday, July 27, 2024
More
    होमअंतरराष्ट्रीयटाटा ग्रुप के एयर इंडिया में क्या हुआ नया बदलाव?, आईये जानते...

    टाटा ग्रुप के एयर इंडिया में क्या हुआ नया बदलाव?, आईये जानते हैं…

    टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया के लिए अच्छे दिन ले आ रही है। एयर इंडिया अब सर्विस देने के मामले में दिनोंदिन जनता के मध्य अलग प्रकार का जुड़ाव बना रही है, इसके अतिरिक्त अपने नाम को और मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए पहले कम्पनी ने क्रू मेंबर्स के लिए ग्रूमिंग गाइडलाइंस, फिर केबिन की सजावट पर 33 सौ करोड़ रुपए खर्च करने का निर्णय किया और अब एयर इंडिया के लिए टाटा समूह ने एक साथ 150 प्लेन और खरीदने की शुरूआत कर चुकी है। बता दें कि, हाल ही में एयर इंडिया ने अपने फ्लाइट्स के केबिन की सजावट पर करीब 3300 करोड़ रुपए खर्च करने के लिए तैयार है। और फ्लाइट के मेकओवर के बाद अब टाटा समूह की एयर इंडिया ने विमानों की खरीद शुरू कर दी है।

    एयर इंडिया के बेड़े में कुल 150 नई फ्लाइटों को शामिल करने के लिए खरीदारी की तैयारी कर ली है। जिसमें 150 बोइंग (737 मैक्स जेट) लेने के लिए बोइंग कंपनी के साथ अनुबंध करने जा रही है। एक जानकारी के अनुसार टाटा समूह ने लगभग 150 बोइंग (737 मैक्स जेट) विमानों के खरीदारी के लिए बड़ा ऑर्डर दिया है।

    उद्योग जगत के जानकार के अनुसार एयर इंडिया एयरबस और बोइंग के मध्य अलग होने वाली सूची मूल्यों पर 50 बिलियन डॉलर के ऑर्डर पर निर्णय लेना चाहती थी थी, जिसमें 300 नैरोबॉडी और 70 वाइडबॉडी जेट मौजूद थे। एक रिपोर्ट में के हवाले से कहा गया है कि यह ऑर्डर बोइंग के लिए बहुत बड़ा आधार बनेगा, एयर इंडिया दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते प्रमुख विमानन बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए भारत में अपनी क्षमता को और बढ़ाना चाहता है।

    बता दें कि भारत में बोइंग का अंतिम बड़ा डील 2021 में हुआ था, जब सस्ते लागत वाली एयरलाइन अकासा ने 72 (737 मैक्स जेट) खरीद हुआ था, जिसकी कीमत सूची मूल्य पर लगभग 9 बिलियन डॉलर थी।

    संबंधित आलेख

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    सबसे लोकप्रिय