Saturday, July 27, 2024
More
    होमचुनाव विशेषआज चुनाव आयोग द्वारा की जाएगी गुजरात और हिमाचल प्रदेश के मतदान...

    आज चुनाव आयोग द्वारा की जाएगी गुजरात और हिमाचल प्रदेश के मतदान तिथियों की घोषणा

    निर्वाचन आयोग ने चुनाव से जुड़ी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए हाल ही में हिमाचल और गुजरात राज्यों का दौरा किया था। तभी से अनुमान लगाया जा रहा था  कि जल्द ही गुजरात और हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनावों की तिथि की घोषणा होना संभावित है। अंतत: वो दिन आज है जब चुनाव आयोग दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा और इसी कॉन्फ्रेंस में दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस विज्ञान भवन, दिल्ली में आयोजित की जाएगी।

    भारत चुनाव आयोग आज तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गुजरात और हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों की तिथियों को घोषित करेगी। दरअसल, चुनाव होने की संभावना नवंबर ज्यादा है। गुजरात विधानसभा का चुनाव पिछली बार की तरह ही इस बार भी दो चरणों में निर्धारित करने की उम्मीद है। वहीं हिमाचल प्रदेश में केवल एक चरण में चुनाव संपन्न कराया जा सकता है।

    गुजरात में विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर तक और हिमाचल प्रदेश में नवंबर तक है इसके पश्चात समाप्त हो जाएगा। वर्तमान में इन दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है। 2017 चुनाव के दौरान भाजपा ने गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 99 पर जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस ने 77 सीटें हासिल कर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी थी। इस चुनाव के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने विजय रूपाणी पर भरोसा जताया था। परंतु, सितंबर 2021 में विजय रूपाणी को पद से हटा कर मुख्यमंत्री पद पर भूपेंद्र पटेल को बिठाया गया। गुजरात का पिछला विधानसभा चुनाव 2017 की तिथि 9 दिसंबर से 14 दिसंबर के मध्य मतदान कराया गया था। और चुनाव परिणाम 18 दिसंबर 2017 को घोषित किए गये। गुजरात विधानसभा चुनाव में बहुमत प्राप्त करने हेतु कम से कम 92 सीटें होनी आवश्यक है।

    गुजरात में पिछला विधानसभा की कुल 182 सीटें में से 40 सीटें विशेष वर्ग जिसमें 13 सीटें एससी के लिए और 27 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं। पिछले चुनाव में भाजपा को 99, कांग्रेस 77, बीटीपी 2, एनसीपी को 1 और बाकी 3 सीटों पर निर्दलीय जीते थे।

    वहीं, हिमाचल की बात करें तो पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में 9 नवंबर को मतदान संपन्न कराई गई थी।  यहां की विधानसभा में कुल 68 सीटें हैं। भारतीय जनता पार्टी ने यहां की 68 सीटों में से 44 पर अपना वर्चश्व स्थापित की थी, जबकि कांग्रेस को मात्र 21 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। चुनाव उपरान्त भाजपा ने हिमाचल की कमान जयराम ठाकुर के हाथों दिया।

    हिमाचल प्रदेश की विधानसभा चुनाव 2017 में 68 सीटों पर चुनाव लड़े गये। और यहां सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को न्यूनतम 35 सीटों पर जीत दर्ज करना अनिवार्य है।  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 68 सीटों में से 17 सीटें एससी वर्ग और वहीं 3 सीटें एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। राज्य में कुल 48 विधानसभा सीटों ऐसी हैं जो सामान्य हैं जहां से कोई भी चुनाव लड़ सकता है।

    संबंधित आलेख

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    सबसे लोकप्रिय