Saturday, July 27, 2024
More
    होमअंतरराष्ट्रीयपीएम मोदी ने टोक्यो पैरालिम्पिक में पदक जीतने वाले प्‍लेयर्स की सराहना...

    पीएम मोदी ने टोक्यो पैरालिम्पिक में पदक जीतने वाले प्‍लेयर्स की सराहना की

    पीएम नरेन्द्र मोदी ने ‍मनीष नरवाल और सिंघराज अडाना को टोक्यो  पैरालिम्पिक में पदक जीतने की बधाई दी साथ ही कहा कि चल रहे खेलों में गौरवशाली क्षण लगातार आ रहे हैं।

    निशानेबाज मनीष नरवाल ने वर्तमान पैरालिम्पिक खेलों में भारत की ओर से तीसरा स्वर्ण पदक जीता, वहीं सिंहराज अडाना ने पी4 मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच 1 स्पर्धा में रजत जीत कर देश का मान बढ़ाया।

    PM Modi @Twitter

    पीएम ने ट्वीट किया, ‘‘टोक्यो  पैरालिम्पिक से गौरवशाली क्षण लगातार आ रहे हैं। युवा और प्रतिभाशाली मनीष नरवाल की महान उपलब्धि। उनका स्वर्ण पदक जीतना भारतीय खेलों के लिए एक खास क्षण है। उन्हें बधाई। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’’

    PM Modi @Twitter

    पीएम ने कहा, ‘‘ सिंघराज अधाना ने दोबारा कर दिखाया। उन्होंने एक और पदक जीता, इस बार मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में। उनके इस कारनामे से भारत खुश है। भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं।’’

    पीएम ने फोन के माध्‍यम से नरवाल और अडाना को बधाई भी दी, जिसके लिए दोनों खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री के पैरा-एथलीटों का लगातार समर्थन एवं प्रोत्साहन करने और सराहना करने के लिए आभार जताया।

    संबंधित आलेख

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    सबसे लोकप्रिय