Saturday, July 27, 2024
More
    होमचुनाव विशेषकांग्रेस पार्टी का प्रारम्भ होगा नया अध्याय, आज मतगणना के पश्चात चुने...

    कांग्रेस पार्टी का प्रारम्भ होगा नया अध्याय, आज मतगणना के पश्चात चुने जाएंगे नए अध्यक्ष

    कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए किये गए चुनाव का परिणाम आज घोषित किया जाएगा। मतो की गिनती आज शुरू होगी। बीते दो दशकों से कांग्रेस पार्टी के शीर्ष पद पर गैर गांधी परिवार का चुनाव नहीं हो सका। परन्तु अब स्थितियां बदलती नजर आ रहीं है, आज वो समय है जब दशकों बात कांग्रेस पार्टी की कमान किसी गैर कांग्रेसी के हाथों में दी जाएगी। आज मतगणना से पूर्व सभी मतपत्रों को मिलाकर सुनिश्चित किया जाएगा ताकि यह पता न हो सके कि मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में से किस नेता को किस विशेष राज्य से कितने मत मिले हैं। और गणना के पश्चात भी पार्टी में किसी अन्य विवाद खड़े होने से बचा जा सके।

    मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात परिणाम घोषित किए जाएंगे। और पार्टी को दशकों बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिलेगा। गौरतलब है कि 1998 से निरंतर सोनिया गांधी ही कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं हैं, जबकि थोड़े समय के लिए राहुल गांधी के हाथ कमान सौंपा गया था लेकिन 2019 की लोकसभा चुनाव की शिकस्त ने पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा।  कांग्रेस पार्टी के आज के परिणाम के बाद जो भी नए अध्यक्ष चुने जाते हैं उनके सामने सबसे पहली चुनौती राजस्थान की कांग्रेस पार्टी में चल रहे सियासी उठापटक को शांत करना और जो भी मतभेत उत्पन्न हुए हैं उन्हें सुलझाना होगा।

    संबंधित आलेख

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    सबसे लोकप्रिय