Saturday, July 27, 2024
More
    होमराज्योंदिल्लीपीआईबी ने जारी किया अलर्ट: ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आधिकारिक...

    पीआईबी ने जारी किया अलर्ट: ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल का करें प्रयोग

    ई-श्रम कार्ड केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का डाटा रखने और उन्हें सरकार की ओर से आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए ई-श्रम कार्ड शुरू किया हैं। इस कार्ड के माध्यम से राज्य सरकार श्रमिकों के अकाउंट में पांच सौ रुपये महीना दे रही है साथ ही ई-श्रम कार्ड धारकों को केंद्र सरकार की ओर से दो लाख रुपये का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस भी दिया जाता है। अगर आप भी ई-श्रम कार्ड बनवाने वाले हैं तो आपको भी फ्रॉड करने वाले धोखेबाजों से सावधान हो जाना चाहिए।

    पीआईबी ने जारी किया अलर्ट-  पीआईबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट पोस्ट किया है। जिसमें यह बताया गया है कि, फ्रॉड करने वाले लोग जिन्होंने ई-श्रम पोर्टल से मिलती-जुलती वेबसाइट तैयार की है जिसके माध्यम से ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने वाले लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। वहीं पीआईबी  ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा है कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए ई-श्रम के आधिकारिक पोर्टल पर ही विजिट करें।

    ई-श्रम पर रजिस्ट्रेशन- ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन बिल्कुल मुफ्त है। आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे ई-श्रम पोर्टल

    (e-shram.gov.in) पर जाना होगा। होम पेज पर आपको ‘रजिस्टर ऑन ई-श्रम’ का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करते ही आप नए पेज पर पुनः प्रेषित कर दिए जाएंगे। वहां आपको सेल्फ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। आपको अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर व सामने मौजूद कैप्चा कोड भरना होगा। साथ ही यह भी बताना होगा कि क्या आप ईपीएफओ या फिर ईएसआईसी के सदस्य हैं या नहीं। यह सारी जानकारी देने के बाद आपको अपने नंबर पर ओटीपी मंगाकर प्रक्रिया को पूरा करना पड़ेगा।

    संबंधित आलेख

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    सबसे लोकप्रिय