Saturday, July 27, 2024
More
    होमअंतरराष्ट्रीयChandrayaan-3: चांद के और करीब पहुंचा भारत, चंद्रयान-3 ने पूरे किए चांद...

    Chandrayaan-3: चांद के और करीब पहुंचा भारत, चंद्रयान-3 ने पूरे किए चांद के सारे ऑर्बिट…

    इसरो ने मिशन चंद्रयान-3 को लेकर ताजा अपडेट शेयर की है। इसरो ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि चांद के चारों तरफ अब Chandrayaan-3 के सारे ऑर्बिट मैन्यूवर पूरे हो चुके हैं, चंद्रयान-3 चंद्रमा की पांचवीं कक्षा में पहुंच गया है.  जिसके बाद उसकी बाद उसकी ऑर्बिट बदल दी गई. इससे पहले वह 150 km x 177 km की ऑर्बिट में था. 

    5 अगस्त को चंद्रयान-3 चांद की पहली ऑर्बिट में पहुंचा था. इसी दिन चंद्रयान ने चांद की पहली तस्वीरें जारी की थीं. उसके बाद अब तक इसकी चार बार ऑर्बिट बदली जा चुकी है. पहला ऑर्बिट 164 x 18074 KM का था. 6 अगस्त 2023 को ऑर्बिट घटाकर 170 x 4313 km किया गया. यानी चंद्रयान-3 को चंद्रमा की दूसरी कक्षा में डाला गया था.

    बता दें कि 23 अगस्त को चंद्रयान के लैंडर-रोवर को चंद्रमा की सतह पर लैंड कराया जाएगा। मिशन चंद्रयान को पिछले महीने 14 जुलाई को रवाना किया गया था। पृथ्वी की अलग-अलग कक्षाओं का चक्कर लगाने के बाद यह एक अगस्त को चंद्रमा की कक्षा की ओर आगे बढ़ा था। अगर भारत सफलतापूर्वक लैंडर को लैंड कर देता है तो ऐसा करने वाला वह दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।

    संबंधित आलेख

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    सबसे लोकप्रिय