Saturday, July 27, 2024
More
    होमउत्तर प्रदेशकश्मीर के अनंतनाग में उत्तर प्रदेश के दो श्रमिकों को टार्गेट किलिंग...

    कश्मीर के अनंतनाग में उत्तर प्रदेश के दो श्रमिकों को टार्गेट किलिंग के तहत मारी गोली

    एक बार फिर गैर कश्मीरियों को घाटी में निशाना बनाया गया है। कश्मीर के अनंतनाग जिले में बीते दिन आतंकवादियों ने दो गैर कश्मीरियों पर जान लेवा हमला कर दिया। दोनों पीड़ित उत्तर प्रदेश से बताए जा रहे और पेशे से मजदूर हैं।

    जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग के मामले निरंतर बढ़ते जा रहे हैं । घाटी आने वाले गैर कश्मीरियों पर आए दिन जानलेवा हमले हो रहे जिससे गैर कश्मीरियों में एक प्रकार की असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। कश्मीर के अनंतनाग जिले में बीते दिन आतंकवादियों द्वारा दो श्रमिकों पर निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों श्रमिक उत्तर प्रदेश से हैं। हमले में दोनों श्रमिक गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं। कश्मीर जोन पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि अनंतनाग के राख-मोमिन इलाके में आतंकवादियों द्वारा दो गैर लोकल श्रमिकों को गोली मारकर घायल कर दिया गया। कश्मीर जोन पुलिस ने कार्यवाही करते हुए हमलावरों की तलाश में आस-पास के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है।

    स्थानीय पुलिस का कहना है की आतंकियों ने इस हमले को टारगेट करके अंजाम दिया है। और आतंकियों के इस फायरिंग में दो मजदूर घायल हुए जनको स्थानीय पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। आंकड़ो पर नजर डाले तो इस वर्ष कश्मीर में निहत्थे लोगों पर इस प्रकार के हमलों की संख्या बढ़ी है।

    आतंकी हमले में दोनों श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से एक श्रमिक की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के छोटा प्रसाद और दुसरा कुशीनगर से गोविंद के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि सभी नाका पार्टियां अलर्ट पर हैं जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    सूत्रों के अनुसार इसके पहले 3 नवंबर को भी आतंकियों द्वारा दो लोगों पर हमले किये गए थे। जो यहां एक निजी स्कूल में काम करते थे।

    संबंधित आलेख

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    सबसे लोकप्रिय