Saturday, July 27, 2024
More
    होमअंतरराष्ट्रीयनरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में रैली को संबोधित किया

    नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में रैली को संबोधित किया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की रैली में मंच से राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा ये सोचते हैं कि भारत से गरीबी अपने आप दूर हो जाएगी और कोई पूछे तो कहते हैं कि खटा-खट, खटा- खट। कोई उनको ये बता दे कि अब रायबरेली की जनता भी इनको खटा-खट, खटा- खट घर भेजेगी।


    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने मंच से कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि सामजवादी पार्टी और कांग्रेस के शहजादों के लिए देश का विकास गिल्ली डंडा का खेल है। महलों में पैदा होने वाले इन शहजादों को ना मेहनत की आदत है और ना ही नतीजे लाने की। इसलिए कहते हैं कि देश का विकास अपने आप होगा। कहते हैं देश का विकास खटा खट होगा।
    यह लोग अमेठी से तो गए ही अब रायबरेली से भी जाएंगे।
    पीएम मोदी ने कहा कि ये सोचते हैं कि भारत अपने आप आत्मनिर्भर बन जाएगा। कोई पूछता है तो कहते हैं कि खटा खट। ये सोचते हैं नए हाईवे अपने आप बन जाएंगे और कोई पूछे ताे कहते हैं कि खटा-खट। ये सोचते हैं कि भारत से गरीबी अपने आप दूर हो जाएगी और कोई पूछे तो कहते हैं कि खटा-खट, खटा- खट। कोई उनको ये बता दे कि अब रायबरेली की जनता भी इनको खटा-खट, खटा- खट घर भेजेगी। यह लोग अमेठी से तो गए ही अब रायबरेली से भी जाएंगे।
    कांग्रेस संविधान बदलकर यह नियम देश भर में लागू करना चाहती है।
    पीएम मोदी ने कहा कि इन्होंने दलिता और पिछड़ों का आरक्षण भी छीनना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने कर्नाटक में ओबीसी आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे दिया है। कांग्रेस संविधान बदलकर यह नियम देश भर में लागू करना चाहती है। लेकिन, पिछड़ों से विश्वासघात करने वाली सपा इस पर चुप बैठी है। मुंह पर ताले लग गए हैं। सपा और कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति यहीं नहीं रुकी। ये लोग अब मोदी के खिलाफ वोट जिहाद की अपील कर रहे हैं।

    संबंधित आलेख

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    सबसे लोकप्रिय