Saturday, July 27, 2024
More
    होमविशेषव्यक्तित्वदिल्ली जीतने BJP-congress ने झोंकी ताकत, राजस्थान, मध्यप्रदेश के बड़े नेताओं ने...

    दिल्ली जीतने BJP-congress ने झोंकी ताकत, राजस्थान, मध्यप्रदेश के बड़े नेताओं ने संभाली कमान

    Delhi Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के प्रचार में CM भजनलाल, पूर्व CM शिवराज, Deputy CM प्रेमचंद बैरवा, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी समेत कई नेता दिल्ली में दिखा रहे हैं अपना दमखम

    Delhi की सात लोकसभा सीटों के प्रचार के लिए राजस्थान, मध्यप्रदेश के BJP-congress के कई नेताओं ने डेरा जमा लिया है। यह नेता दिल्ली में अलग-अलग जगह जाकर प्रचार में जुड़ गए हैं।

    दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर प्रचार में जुटे
    राजस्थान की 25 और मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। ऐसे में वहां के नेता अब दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर प्रचार में जुटे हुए हैं। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा अब तक दो बार दिल्ली चुनाव के प्रचार के लिए आ चुके हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई लोकसभा सीटों पर जाकर सभाएं की हैं। वहीं राजस्थान के डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बेरवा भी भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में रेैलियां और बैठक कर रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस से कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने उत्तर पूर्व दिल्ली और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी ने चांदनी चौक में मोर्चा संभाल रखा है।
    बैठकों और जनसंपर्क का दौर
    राजस्थान से आए बड़े नेताओं के साथ उनके समर्थक नेता भी दिल्ली पहुंचे हैं। इन सभी नेताओं ने अलग अलग विधानसभाओं में जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। साथ ही लोगों से मिलकर फीडबैक ले रहे हैं।

    यह लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान और मध्य प्रदेश के नेताओं की दिल्ली में गतिविधियों की चर्चा कर रहा है। इन नेताओं के प्रचार की मुख्य उद्देश्य क्या है और इसका कैसा प्रभाव हो सकता है, इस पर आपका क्या विचार है?

    संबंधित आलेख

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    सबसे लोकप्रिय