Saturday, July 27, 2024
More
    होमउत्तर प्रदेशउपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न जनपदों से आये तमाम लोगों की...

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न जनपदों से आये तमाम लोगों की शिकायतों को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश

    लखनऊ: सोमवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने-7 कालीदास मार्ग स्थित आवास (कैम्प कार्यालय) पर लगभग 3 दर्जन जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधिकारियों से बात की। जनता दर्शन में बुजुर्ग, महिलाएं, पुरूष एवं दिव्यांग सहित  सैकड़ों लोगों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्यायें बतायी। बतायी गयी समस्याओं में मुख्य रूप से  विद्युत मार्ग चौड़ीकरण, सड़क निर्माण, आवास दिलाने, अवैध कब्जा, कानून व्यवस्था, राशन की दुकान, रास्ता खुलवाने पुष्टिकारक वितरण की जांच कराने, विकास कार्य, मारपीट, राजस्व, अतिक्रमण, जमीनी विवाद, चिकित्सा सहायता आदि थीं। आवास पर आये मरीजों के ईलाज हेतु उपमुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता दिलाने का विश्वास दिलाया और प्रत्येक व्यक्ति की हर सम्भव मदद हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनता दर्शन करते हुए

    मौर्य ने जनता दर्शन में आये मरीजों के ईलाज हेतु आर्थिक सहायता दिलाने हेतु भी सम्बन्धित अधिकारियों को दिये निर्देश

    जनता दर्शन में अंबेडकर नगर के रजनीश सिंह ने सड़कों की मरम्मत कराने, गोंडा के मनोज कुमार ने मार्ग चौड़ीकरण के लिए, बिजनौर के मुकुल देव शर्मा ने सीसी रोड बनवाने  बिजनौर की गुरमीत कौर ने मुलजिमो की गिरफ्तारी कराने, फिरोजाबाद के नीलम ने आवास दिलाने, फिरोजाबाद के अत सिंह ने राशन की दुकान का चुनाव निरस्त कराने, कानपुर नगर की उषा परिहार ने मकान के रुके हुए निर्माण कार्य को चालू करवाने, बलिया के हरेनाथ में ट्यूबवेल पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने, मुरादाबाद के नेमचंद सैनी ने अवरुद्ध रास्ता खुलवाने, कानपुर देहात के गौरव तिवारी ने पुष्टाहार के वितरण में अनियमितता के लिए एफ आई आर करवाने, मऊ के संजय कुमार ने पिच रोड बनवाने आजमगढ़ की पिंकी मौर्या ने ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के संबंध में अपने प्रार्थना पत्र दिये.

    कई समस्याओं के निस्तारण के संबंध में  उपमुख्यमंत्री ने शासन के कई उच्चाधिकारियों  जिलाधिकारियों,व पुलिस अधीक्षकों सहित कई अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। कई लोगों की समस्याओं का  जनता दर्शन के दौरान ही निस्तारण कराया गया।

    उपमुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये। जनता दर्शन के दौरान कई प्रमुख संगठनों के पदाधिकारी भी उपमुख्यमंत्री से मिले।

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनता दर्शन करते हुए
    संबंधित आलेख

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    सबसे लोकप्रिय