Saturday, July 27, 2024
More
    होमअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रपति के कार्यकाल समाप्त होने के अवसर पर आज रामनाथ कोविंद देश...

    राष्ट्रपति के कार्यकाल समाप्त होने के अवसर पर आज रामनाथ कोविंद देश को करेंगे संबोधित

    आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। आज वो राष्ट्र को संबोधित कर अपने कार्यकाल के बारे में विस्तार से बताएंगे। अब उनके जगह पर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया गया है।

    आज का दिन निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के लिए ये बेहद महत्वपूर्ण दिन होगा। देश के 14 वें राष्ट्रपति के तौर पर उनका कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है और उनके स्थान पर द्रौपदी मुर्मू को दिया जा रहा है। ऐसे में आज वो देश की जनता को संबोधित करेंगे और अपने कार्यकाल के बारे में विस्तार पूर्वक बताएँगे। यह कार्यक्रम आज शाम 7 बजे दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारित किया जाएगा। उनका सम्बोधन हिन्दी और अंग्रेजी के बाद अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में आकाशवाणी पर रात साढ़े नौ बजे प्रसारित किया जाएगा

    आज देश के 14 वें राष्ट्रपति जनता के नाम अपना संदेश देंगे और अपने कार्यकाल के बारे में विस्तार से बताएंगे। सभी की निगाहें उनके सम्बोधन पर होगी। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के लिए संसद में विदाई समारोह आयोजित किया गया था जिसमें सभी सांसदों के साथ स्वयं प्रधानमंत्री मोदी भी उपस्थित रहे। विदाई समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने भावनात्मक विदाई भाषण दिया। और उन्होंने सभी का धन्यवाद किया जिस वजह से उन्हें राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा करने का अवसर मिला। वहीं, शुक्रवार को उनके लिए सभी डिनर पार्टी भी पीएम मोदी द्वारा आयोजित की गई थी।

    आप को बता दें की वर्ष 2017 में 25 जुलाई को ही राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण रामनाथ कोविन्द ने लिया था और उनका कार्यकाल सुगम रहा है और अब उनके बाद उनकी जगह द्रौपदी मुर्मू लेंगी। आज 24 जुलाई को रामनाथ कोविन्द राष्ट्रपति भवन को खाली कर देंगे। द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी।
    और आप को बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के बाद अब सभी की निगाहें उपराष्ट्रपति के चुनाव पर ही होगी जिसमें एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और विपक्षी उम्मीदवार मार्गेट अल्वा के बीच एक जोरदार टक्कर होगी।

    संबंधित आलेख

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    सबसे लोकप्रिय