Saturday, July 27, 2024
More
    होमकैरियरआइये जानते हैं, सी.बी.एस.ई. बोर्ड ने क्यों नहीं जारी की मेधावियों की...

    आइये जानते हैं, सी.बी.एस.ई. बोर्ड ने क्यों नहीं जारी की मेधावियों की सूची

    सी.बी.एस.ई. के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज का कहना है कि छात्र-छात्राओं की मेहनत से बेहतर परिणाम आया है। वो बोले कि कोविड-19 के दौरान कक्षाओं का संचालन न हो पाना, दो चरणों में परीक्षाएं आयोजित करना, वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित परीक्षा लेना, ओएमआर पर उत्तर देना, विद्यालयों के द्वारा मूल्यांकन आदि ने इस सत्र को एक अलग और विशेष सत्र बना दिया। ऐसे में इस परिणाम की तुलना पिछले किसी भी सत्र से करना उचित नहीं है। सी.बी.एस.ई. बोर्ड ने छात्र-छात्राओं में अहितकर प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम के लिए मेधा सूची घोषित न करने का निर्णय लिया है।

    अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले 0.1 फीसदी छात्र-छात्राओं को सी.बी.एस.ई. बोर्ड योग्यता प्रमाण पत्र से नवाजेगा। वैसे भी छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए बोर्ड के पहले के फैसले के अनुसार, किसी भी प्रकार की मेधा सूची की घोषणा नहीं की जाएगी। इस परिपेक्ष में यह भी जानकारी दी गई है कि सी.बी.एस.ई. बोर्ड अपने छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी प्रदान नहीं करता है।

    इसके पूर्व भी सी.बी.एस.ई. बोर्ड ने 2020 और 2021 के परीक्षा परिणामों की भी मेधा सूची जारी नहीं की थी, क्योंकि कोरोना महामारी के कारण परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो पाया, जिसके कारण से नतीजे वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के आधार पर प्रदान किये गए थे। उनका यह भी कहना है कि बोर्ड के पूर्व के फैसले के अनुरूप ही छात्र-छात्राओं के मध्य अहितकर प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए कोई मेधा सूची घोषित नहीं की जाएगी। बोर्ड अपने छात्रों को श्रेणी भी नहीं दे रहा है।

    संबंधित आलेख

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    सबसे लोकप्रिय