Saturday, July 27, 2024
More
    होमअंतरराष्ट्रीयद्रौपदी मुर्मू बनी भारत की 15वीं राष्ट्रपति, पीएम बोले- ‘भारत ने रचा...

    द्रौपदी मुर्मू बनी भारत की 15वीं राष्ट्रपति, पीएम बोले- ‘भारत ने रचा इतिहास’

    द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपित चुनाव जीतने के परिणाम आते ही बधाई देने वालों का अम्बार लग गया, न केवल एनडीए के नेता बल्कि विपक्ष के राजनेताओं और बहुचर्चित हस्तियों ने बधाई दिए। विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार रहे यशवंत सिन्हा ने भी ट्विटर के जरिये मुर्मू को बधाई दी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से लगातार कई ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने इतिहास रच दिया है। पीएम ने कहा कि, जब देश के 1.3 अरब भारतीय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं तो आदिवासी समुदाय में जन्मी भारत की बेटी देश की राष्ट्रपति बन गई है।

    प्रधानमंत्री ने और आगे लिखा, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन और उनका संघर्ष, उनकी सेवा भावना सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा है। वह भारत के लोगों के लिए उम्मीद की नई किरण हैं। खासकर गरीबों और वंचितों के लिए वह प्रेरणा हैं। वह एक अच्छी विधायक और मंत्री रही हैं। वहीं झारखंड की राज्यपाल के तौर पर उनका कार्यकाल बहुत अच्छा रहा। मुझे पूरा भरोसा है कि वह बहुत शानदार राष्ट्रपति भी होंगी जो कि देश की विकास यात्रा को आगे बढ़ाएंगी।

    प्रधानमंत्री ने कहा, मैं उन सभी  सांसदों और विधायकों को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने श्रीमती मुर्मू का समर्थन किया। उनकी बड़ी जीत लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है। वहीं यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर कहा था, मैं देश की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई देता हूं।उम्मीद है कि वह बिना किसी भय और पक्षपात के संविधान की संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी।

    संबंधित आलेख

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    सबसे लोकप्रिय