Saturday, July 27, 2024
More
    होमउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में आने वाले चार दिनों के भीतर अत्याधिक वर्षा का आसार, इन...

    उत्तर प्रदेश में आने वाले चार दिनों के भीतर अत्याधिक वर्षा का आसार, इन जिलों में अलर्ट जारी

    देश के अनेक प्रदेशों में अत्याधिक वर्षा की अलर्ट जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश  में अगले 2-3 दिनों तक अधिक वर्षा हो सकती हैं। मौसम विभाग के जारी निर्देशों में उत्तर प्रदेश  के 40 जिलों में 19 अगस्त तक बारिश के आसार की संभावना को जताया गया है।

    उत्तर प्रदेश के इन जिलों में अधिक वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी, जिसमें प्रतापगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, सोनभद्र सहित अनेक जिलों में अधिक वर्षा का अलर्ट है। ये क्षेत्र निम्न दाब क्षेत्र होने के कारण से तीव्र हवाएं चल रही हैं। मानसून के ट्रफ रेखा से ऊपर जाने पर वर्षा की संभावना हो सकती है । मौसम विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश  में अगले 2-3 दिनों तक बादल छाए रह सकते और वर्षा भी होने की पूरी संभावना व्यक्त की गई है हैं। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश  के 40 जनपदों में 19 अगस्त तक बारिश का अनुमान हैं। मौसम विभाग ने चेताया है की अगले 2-3 दिन इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इन सभी सूचीबद्ध जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने मुरादाबाद, पीलीभीत, बाराबंकी, रामपुर, लखनऊ, खीरी, सीतापुर, बरेली, कानपुर, लखीमपुर, बिजनौर के लिए बारिश का चेतावनी जारी किया है, तो वहीं श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

    देश के अनेक राज्यों में निरंतर अत्याधिक वर्षा होने से स्थिति बिगड़ी हुई है। आम जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर आज अनेक राज्यों में बहुत अत्याधिक वर्षा की संभावना  व्यक्त किया है। मौसम विभाग के अनुसार 19 अगस्त के आस-पास बंगाल की उत्तरी खाड़ी पर न्यूनतम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव में सामान्य बारिश के आसार है। और इसी कड़ी में मौसम विभाग ने 21 अगस्त तक देश के विभिन्न भागों में अत्याधिक वर्षा की चेतावनी दी है।

    इस पूर्वानुमान की माने तो गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा के कुछ भाग प्रभावित हो सकते हैं। महाराष्ट्र, गोवा, उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान समेत अधिकतर राज्यों में आज भी वर्षा की संभावना हैं। मौसम विभाग के अनुसार सौराष्ट्र और कच्छ के क्षेत्रों में आज अत्याधिक वर्षा होगी। कोंकण और गोवा में 20 और 21 अगस्त को वर्षा होगी। वहीं, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 18 से 21 अगस्त तक सामान्य वर्षा होने की संभावना है। ओडिशा में आज से 20 अगस्त तक गरज के साथ मामूली वर्षा हो सकती है । झारखंड में 19 और 20 अगस्त को, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में 19 से 21 अगस्त तक अनेक भागों में हल्की बारिश का अनुमान जारी है।

    संबंधित आलेख

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    सबसे लोकप्रिय