Saturday, July 27, 2024
More
    होमउत्तर प्रदेशकल का दिन महत्वपूर्ण, जारी की जाएगी रेलवे समूह-(घ) भर्ती द्वितीय चरण...

    कल का दिन महत्वपूर्ण, जारी की जाएगी रेलवे समूह-(घ) भर्ती द्वितीय चरण की परीक्षा केन्द्र के शहर व तिथि का विवरण

    रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा कल यानी 18-08-2022 को आरआरबी समूह-(घ) भर्ती परीक्षा के द्वितीय चरण की परीक्षा सिटी की डिटेल जारी करेगा। द्वितीय चरण के अंतर्गत आने वाले परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केन्द्र के शहर और परीक्षा तिथि की जानकारी कल दोपहर जानकारी प्रदर्शित कर दी जाएगी।

    दोपहर 12.00 बजे आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर परीक्षा केन्द्र व परीक्षा तिथि की सूचना चेक करने का लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थी कल दोपहर 12.00 बजे से ही यात्रा के दौरान प्रयोग किये जाने वाली अपनी ट्रैवल अथॉरिटी को भी डाउनलोड कर सकेंगे। आरआरबी समूह-(घ) भर्ती परीक्षा का द्वितीय चरण 26 अगस्त से 8 सितंबर 2022 तक के मध्य आयोजित किया जाएगा।

    अभ्यर्थी अपने आरआरबी समूह-(घ) द्वितीय चरण प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से चार दिन पूर्व ही डाउनलोड कर सकेंगे। रेलवे समूह-(घ) भर्ती परीक्षा के माध्यम से समूह-(घ) के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होगी। समूह-(घ) पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था।

    आरआरबी समूह-(घ) परीक्षा द्वितीय चरण भारत के सभी राज्यों के विभिन्न शहरों में 5 आरआरसी के ग्रुपों अर्थात आरआरसी- उत्तर-मध्य रेलवे (इलाहाबाद), दक्षिण-पूर्व रेलवे (कोलकाता), दक्षिणी-पूर्व-मध्य रेलवे (बिलासपुर),  उत्तर-पश्चिमी रेलवे (जयपुर) और पश्चिमी-मध्य रेलवे (जबलपुर) के लिए आयोजित किया जाएगा।

    प्रथम चरण 17 अगस्त 2022 से प्रारम्भ होने वाला है जो कि 25 अगस्त 2022 तक चलेगा। इसकी परीक्षा केन्द्रों की जानकारी पहले ही दी जा चुकी है। प्रवेश पत्र आज अथवा कल में वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

    रेलवे भर्ती बोर्ड का कहना है कि आरआरबी समूह-(घ) भर्ती परीक्षा के आगे के चरणों से परीक्षा स्थान एवं दिनांक सम्बन्धित जानकारी सही समय पर जारी किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन कोरोना महामारी को देखते हुए केन्द्र सरकार द्वारा जारी गाइडलांस के अंतर्गत किया जाएगा।

    और आगे बताया कि रेलवे समूह-(घ) के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र में इस बार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन होगा, अत: इसके लिए सभी अभ्यार्थियों को अपना आधार कार्ड का मूल प्रति लाना अनिवार्य होगा।

    संबंधित आलेख

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    सबसे लोकप्रिय