Saturday, July 27, 2024
More
    होमउत्तर प्रदेशकल तक नीट यूजी के आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कर सकते है...

    कल तक नीट यूजी के आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कर सकते है छात्र, परिणाम 7 सितम्बर तक होंगे घोषित

    NTA (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) ने NEET UG (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यूजी) 2022 का प्रतीक्षा के उपरांत 31 अगस्त को नीट यूजी की प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। वहीं परीक्षा 17 जुलाई 2022 को आयोजित करायी गई थी।  जिसके बाद से ही छात्र उत्तर-कुंजी जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे थे, जोकि अब जारी कर दी गई है।

    नीट यूजी 2022 की उत्तर-कुंजी पर छात्रों के द्वारा अपनी आपत्ति दर्ज कराने का कल अंतिम अवसर है। क्योंकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कल, 02 सितंबर को परीक्षा से जुड़े ऑब्जेक्शन प्रक्रिया को रोक देगी। अत: ऐसे में, जिन छात्र-छात्राओं को लगता है कि उनके उतर का मूल्यांकन सही तरीके से नहीं किया गया है, तो वे, कल तक ही आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उसके पश्चात ये सुविधा समाप्त कर दी जाएगी। इसके लिए छात्र/छात्राओं को NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लॉगइन करना होगा। छात्र/छात्राएं इस बात का ध्यान रखें कि अंतिम तिथि के पश्चात कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा, इसलिए समय अंदर अपनी आपत्ती दर्ज करा दें। छात्र/छात्राओं को वेबसाइट पर दर्शाये गए OMR Response Sheet पर भी आपत्ति उठाने की पूरी स्वतंत्रता है। और दोनों ही मामलों में, छात्र/छात्राओं को 200 रुपये प्रति प्रश्न के दर से शुल्क जमा करना होगा।

    नीट यूजी 2022 शुल्क का भुगतान आनलाइन माध्यम से 02 सितंबर 2022 की रात 11:50 बजे तक कर सकते है। बिना शुल्क भुगतान पर किसी भी आपत्ती पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों द्वारा की गई आपत्ती की जांच विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा किया जाएगा। यदि किसी कैंडीडेट की चुनौती सत्य पायी जाती है, तो आंसर-की में आवश्यक परिवर्तन किया जाएगा। इसके पश्चात, फाइनल उत्तर-कुंजी पुन: जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही, NTA द्वारा पहले से ही सूचित किया जा चुका है कि नीट यूजी 2022 का परीक्षा परिणाम 7 सितंबर तक रिलीज की जाएगी।

    नीट यूजी 2022 आंसर-की पर ऑब्जेक्शन करने की चरण दर दिशा निर्देश यहां देखें

    सर्वप्रथम छात्र/छात्राएं NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

    वेबसाइट पर ‘नीट यूजी उत्तर कुंजी चुनौती’ लिंक खोलें।

    अब संबंधित पुस्तिका कोड का चयन करें।

    अप्लीकेशन नम्बर और डेट ऑफ बर्थ में कुंजी निर्देशानुसार फॉर्म भरकर अपनी चुनौती दर्ज करें।

    अब आपत्ति शुल्क का पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से करें और आवेदन पत्र सबमिट करें।

    NEET उत्तर-कुंजी चुनौती रसीद भविष्य के संदर्भ हेतु डाउनलोड करें।

    संबंधित आलेख

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    सबसे लोकप्रिय